अगर दूध वाली चाय में गलती से भी डाल दी ये चीज, शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

By: Pinki Mon, 23 May 2022 2:16:04

अगर दूध वाली चाय में गलती से भी डाल दी ये चीज, शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

फिट रहने के लिए जितना जरुरी एक्सरसाइज है उतना ही जरुरी अच्छी डाइट भी है। रोजाना की भागदौड़ और अनियमित खानपान की वजह से हम अक्सर बीमारियों से घिरे रहते हैं। जबकि मानव के जीवन में उसके स्वास्थ्य से अधिक मूल्यवान चीज कुछ भी नहीं है। इसलिए फिट और हेल्दी रहने के लिए संतुलित खाना बेहद जरुरी है। पिछले कुछ समय में फिटनेस फ्रीक लोगों में चीनी की जगह गुड़ और शहद जैसे स्वस्थ विकल्पों को अपनाते देखा गया है। अब लोग अपने दिन की शुरुआत गुड़ वाली चाय से करना पसंद करते हैं। लेकिन आयुर्वेद की मानें, तो यह एक दोषपूर्ण संयोजन है। चाय के साथ गुड़ मिलाकर नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स ने गुड़ और दूध के संयोजन को खराब बताया है और इसके नुकसानों के बारे में भी चर्चा की हैं...

wrong food combination,what is the most weird food combination,what food combinations upset your stomach,tea with jaggery,tea side effects,tea and jaggery wrong food combo,Health,health news,healthy food

कहने को गुड़ खाने के कई फायदे हैं। यह विटामिन, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है लेकिन खराब फूड कॉम्बिनेशन खराब अग्रि, खराब पाचन या अमा का कारण बन सकता है इसलिए दूध के साथ गुड़ का कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो जाता है।

बता दें कि आयुर्वेद में हर भोजन का अपना खास गुण, शक्ति , स्वाद होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूध गर्म और गुड़ ठंडा होता है। जब आप किसी गर्म भोजन को ठंडे के साथ मिलाते हैं, तो वीर्य के अंतर के कारण इसे असंगत कहा जाता है। जो लोग अपनी चाय को मीठा करने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर की तलाश में हैं, उनके लिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ मिश्री या रॉक शुगर का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि मिश्री दूध की तरह ही ठंडी होती है, इससे वीर्य में कोई अंतर नहीं आता।

अन्य फूड कॉम्बिनेशन , जो आयुर्वेद के अनुसार, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं वे हैं केला और दूध, मछली और दूध, दही और पनीर, घी और शहद। गलत फूड कॉम्बिनेशन ब्‍लोटिंग, त्वचा विकारों से लेकर ऑटोइम्यून बीमारियों तक कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को उत्पन्न करते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com